योगवाही औषधियां, जो किसी जड़ी-बूटी के असर को कर दें दोगुना

नई दिल्ली, 21 नवंबर (khabarwala24)। आयुर्वेद में योगवाही औषधियां वे जड़ी-बूटियां या पदार्थ होते हैं, जो किसी दूसरी दवा या औषधि की शक्ति और प्रभाव को बढ़ा देती हैं। ये खुद कम मात्रा में काम करती हैं, लेकिन मुख्य औषधि को शरीर के टिश्यू तक तेजी से पहुंचाकर उसका असर दोगुना कर देती हैं।सबसे प्रसिद्ध […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 21 नवंबर (khabarwala24)। आयुर्वेद में योगवाही औषधियां वे जड़ी-बूटियां या पदार्थ होते हैं, जो किसी दूसरी दवा या औषधि की शक्ति और प्रभाव को बढ़ा देती हैं। ये खुद कम मात्रा में काम करती हैं, लेकिन मुख्य औषधि को शरीर के टिश्यू तक तेजी से पहुंचाकर उसका असर दोगुना कर देती हैं।

सबसे प्रसिद्ध योगवाही काली मिर्च है। यह दवाइयों का अवशोषण कई गुना बढ़ा देती है। इसके अलावा, पिप्पली फेफड़ों और पाचन से जुड़ी दवाओं का असर तेज करती है, अदरक पाचन और रक्त संचार सुधारकर औषधियों को शरीर में आसानी से पहुंचाती है। शहद त्वचा, गला, फेफड़े और हृदय की दवाओं को जल्दी असरदार बनाता है और रक्त में शीघ्र अवशोषित होता है। वहीं, घी मेधा, याददाश्त और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी औषधियों को गहराई तक ले जाने का काम करता है।

- Advertisement -

त्रिकुट (काली मिर्च, पिप्पली, सोंठ) एक संयुक्त योगवाही फॉर्मूला है, जो पाचन अग्नि बढ़ाकर दवाओं को जल्दी रक्त में पहुंचाता है। इसके अलावा, लहसुन रक्त प्रवाह बढ़ाकर दवाओं को पूरे शरीर में फैलाता है, तिल का तेल बाहरी इस्तेमाल में दवा को मांसपेशियों और त्वचा में अवशोषित कराता है और यष्टिमधु कफजन्य औषधियों का असर बढ़ाता है। गाय के घी और शहद का मिश्रण भी कई औषधियों का शोषण तेज करता है और धीरे-धीरे शरीर की धातुओं तक पहुंचाता है।

योगवाही औषधियां सबसे पहले अवशोषण बढ़ाती हैं। कई योगवाही आंतों की दीवार को थोड़ी देर खुला रखती हैं, जिससे दवा आसानी से अवशोषित हो जाती है। दूसरा, ये चयापचय धीमा करती हैं, जिससे दवा जल्दी टूटती नहीं और लंबे समय तक असर करती है। तीसरा, ये औषधि को लक्ष्य अंग तक पहुंचाती हैं। चौथा, ये पाचन अग्नि बढ़ाती हैं, जिससे औषधि बेहतर काम करती है और पांचवा, मधु और घी कोशिकीय अवशोषण को तेज करके दवा को कोशिकाओं तक आसानी से पहुंचाते हैं।

हालांकि, किसी भी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से पहले योग्य आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेना जरूरी है, वरना फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News