यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा, 26 नवंबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत लगभग 12.5 किलोमीटर के पास हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।गनीमत रही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ग्रेटर नोएडा, 26 नवंबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत लगभग 12.5 किलोमीटर के पास हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना दुर्घटना काफी भीषण हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अनियंत्रित होते ही वह बाईं ओर झुककर पलट गई। बस के ऊपर लदा सामान सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे स्टाफ ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक 14 घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को किनारे हटवाकर यातायात को पूरी तरह सामान्य कर दिया।

हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुट गई है और इस संबंध में पूछताछ व आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित है और यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

–khabarwala24

पीकेटी/एसके

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News