Weather Report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: यूपी में अब मानसून ने अलविदा कहना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब कम हो गया है और मौसम एकदम साफ हो रहा है। अधिकांश इलाकों में आसमान साफ है और सुबह से ही खिली धूप निकल रही है। हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: यूपी में अब मानसून ने अलविदा कहना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब कम हो गया है और मौसम एकदम साफ हो रहा है। अधिकांश इलाकों में आसमान साफ है और सुबह से ही खिली धूप निकल रही है। हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन ये बारिश इतनी तेज नहीं है कि उससे तापमान पर कोई खास असर पड़ सके। पश्चिमी यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 1 अक्टूबर से यहां के एक या दो स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में मौसम संभवत शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में मौसम का ये सिलसिला शनिवार तक जारी रहेगा, इसके बाद एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी के भी कुछ इलाकों में हल्की बौछारें देखने को मिलेगी, वहीं पूर्वी यूपी के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।

- Advertisement -

परेशान कर सकती है गर्मी

आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी यूपी में हल्के बादल देखे जा सकते हैं, जिसकी वजह से एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं, लेकिन कहीं भी तेज बारिश नहीं होगी। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। प्रदेश में अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती हैं, न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. ऐसे में गर्मी थोड़ा परेशान जरूर कर सकती है।

किन किन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

शुक्रवार को पूर्वी यूपी में जौनपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान आगरा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मेरठ में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report यूपी में ज़्यादातर इलाकों में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News