बरेली, 9 दिसंबर (khabarwala24)। ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में सोमवार को विशेष चर्चा हुई। इसी मुद्दे पर मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के चीफ मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने khabarwala24 से बातचीत की और अपनी राय साझा की।
उन्होंने अपील की कि वंदे मातरम पर विवाद के बजाय देश की एकता, भाईचारे और आपसी सम्मान पर ध्यान देना चाहिए।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इन दिनों लोकसभा में वंदे मातरम को लेकर जो हंगामा हो रहा है, वह बेवजह है। इस गीत को आए हुए 150 साल हो चुके हैं और आज इसकी 150वीं सालगिरह पर भी नेता अपनी-अपनी राजनीति में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नजरिए से वंदे मातरम सिर्फ एक गीत है और जिसे यह पसंद है वह इसे पूरी आजादी के साथ पढ़ सकता है। किसी को रोकने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग किसी वजह से वंदे मातरम नहीं पढ़ना चाहते, उन पर किसी तरह का दबाव डालना गलत है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी मान्यता, अपनी सुविधा और अपने विवेक के मुताबिक फैसला लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को यह कहना कि तुम्हें हर हाल में यह गीत करना ही है, यह बात ठीक नहीं है।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हवाला भी दिया जिसमें मद्रास हाईकोर्ट के निर्णय के बाद साफ कहा गया था कि किसी भी छात्र या नागरिक पर वंदे मातरम पढ़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता। अदालतें हमेशा व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करती हैं और यही बात आज भी लागू होती है।
उनका कहना है कि लोगों को उनके विवेक पर छोड़ देना ही बेहतर है। जो लोग इस गीत को पसंद करते हैं, वे शौक से पढ़ें। यह बिल्कुल स्वागतयोग्य है, लेकिन जो नहीं पढ़ना चाहते, उनको मजबूर करना न संविधान के हिसाब से सही है, न समाज के।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


