उत्तर प्रदेश: प्रयागराज समेत कई जिलो में शीतलहर का प्रकोप तेज, तापमान में लगातार गिरावट

लखनऊ, 8 दिसंबर (khabarwala24)। दिसंबर महीने की शुरुआत में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आए, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। खासकर पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम देखा जाने लगा है। लोग गर्म कपड़ों और आग के जरिए ठंड से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 8 दिसंबर (khabarwala24)। दिसंबर महीने की शुरुआत में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आए, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। खासकर पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम देखा जाने लगा है। लोग गर्म कपड़ों और आग के जरिए ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

ठंड की लहर प्रयागराज में भी दस्तक दे चुकी है। एक स्थानीय लोगों ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि पहाड़ों से चली शीतलहर के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। हम पहले टहलने जाते थे लेकिन ठंड बढ़ने के कारण टहलने नहीं गए।

- Advertisement -

एक व्यक्ति ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में ठंड अधिक बढ़ी है, जिसके कारण सुबह बहुत कम लोग घर से बाहर निकल पाते हैं। आने वाले दिनों में यह ठंड और बढ़नी है, ऐसे में बचाव करना जरूरी है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे तक प्रयागराज में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लगभग दो किलोमीटर प्रति घंटा से ठंडी हवाएं चली हैं। प्रयागराज के अलावा, बहराइच में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग में मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं कम से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में मौसम शुष्क रहा। उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा गया। प्राप्त आंकड़ों में प्रदेश में न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर कई जगहों पर दर्ज की गई। शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस कानपुर में रहा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News