इरफान अंसारी को मंत्रीपद से बर्खास्त करे झारखंड सरकार : प्रतुल शाहदेव

रांची, 24 नवंबर (khabarwala24)। झारखंड सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी द्वारा बीएलओ पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने झारखंड सरकार से अपील की है कि अंसारी को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रांची, 24 नवंबर (khabarwala24)। झारखंड सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी द्वारा बीएलओ पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने झारखंड सरकार से अपील की है कि अंसारी को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “ऐसा बयान सिर्फ झारखंड से ही आ सकता है, जब सरकार के एक मंत्री अपने जूनियर अधिकारियों को कह रहे हैं कि जब चुनाव आयोग के कर्मचारी अपने चुनाव के दायित्व को पूरा करने जाएं, तो उन्हें पकड़कर घर में बांध लीजिए। मंत्री ने देश के संविधान और कानून के प्रति शपथ ली है और जब वह ऐसी बातें करेंगे, तो ठीक नहीं है।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “कुछ राजनीतिक पार्टियों को एसआईआर का डर आखिर क्यों सता रहा है? क्या यह पलायन किए लोगों के वोट से जीतते हैं? जो राग कांग्रेस के युवराज, राहुल गांधी, अपनाते हैं, वही राग उनके नीचे के नेता अलापने लगते हैं। लेकिन इस बार इन्होंने सारी हद पार कर दी। अपने ही कर्मचारियों को पीटवाने और बंधक बनाने की बात कर रहे हैं। वे एक तरह से सरकार के खिलाफ काम करने के लिए लोगों को आह्वान कर रहे हैं। मुझे लगता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्हें तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त करना चाहिए।”

शाहदेव ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सिंध पर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “राजनाथ सिंह ने बहुत दूर की बात कही है। सिर्फ सिंध ही नहीं, कश्मीर का हिस्सा भी पाकिस्तान कब्जा करके बैठा है, और पंजाब का कई हिस्सा भी पाकिस्तान के कब्जे में है। सिंधु घाटी सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यता में से एक थी। यहां भारत के सनातन धर्म की नींव पड़ी। ऐसे में राजनाथ सिंह सही हैं कि भविष्य में सीमाएं बदल सकती हैं। जब दुनिया के कई हिस्सों में ऐसी चीजें हुई हैं तो यह दिन भी दूर नहीं। पाकिस्तान को भी अहसास होना चाहिए कि उसकी तरक्की, खासतौर पर सिंध जैसे प्रांतों की, भारत में ही सम्मिलित होकर है।”

–आईएएऩएस

- Advertisement -

एससीएच/एएस

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News