नोएडा, 9 दिसंबर (khabarwala24)। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से बनी विषाक्त हवा के बीच मंगलवार सुबह लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सतही हवाओं ने वायु प्रदूषण को कुछ हद तक कम किया है।
हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कण ऊपरी वायुमंडल में फैलने लगे हैं, जिसका असर सीधे तौर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर पर देखा जा रहा है। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी तक दर्ज किया जा रहा था, लेकिन आज कई मॉनिटरिंग स्टेशन 300 के नीचे आते दिखाई दिए।
नोएडा में एक्यूआई में सुधार, कुछ स्टेशनों पर स्तर 255 के करीब सीपीसीबी और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक स्टेशनों के अनुसार नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 255, सेक्टर-125 में एक्यूआई 313 और सेक्टर-116 में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। दिल्ली में भी कुछ जगहों पर स्थिति सुधरी दिखाई दी है।
दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया। उपलब्ध डेटा के अनुसार: पुसा – 270, शादीपुर –239, विवेक विहार -323, वजीरपुर – 320 और आरके पुरम – 313 एक्यूआई दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान: कल से छाएगा कोहरा।
आईएमडी की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 9 दिसम्बर: हल्की धुंध, तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस सुबह के समय हवा की गति 15-25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 10 दिसंबर को शैलो फॉग (हल्का कोहरा) रहने की संभावना है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इसी तरह 11 दिसम्बर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कल से सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। तेज हवाएँ धीमी पड़ते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।
–khabarwala24
पीकेटी/एएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


