तमिलनाडु : करूर हादसे के बाद विजय के नीलांकरै आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई

चेन्नई, 6 अक्टूबर (khabarwala24)। तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे राज्य को झकझोर दिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हादसे के बाद चेन्नई के नीलांकरै इलाके में स्थित अभिनेता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

चेन्नई, 6 अक्टूबर (khabarwala24)। तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे राज्य को झकझोर दिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हादसे के बाद चेन्नई के नीलांकरै इलाके में स्थित अभिनेता से राजनेता बने विजय के आवास के आसपास पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) से लेकर उनके घर तक की सभी गलियों में पुलिस तैनात कर दी गई है, बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सात प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस ने विजय के घर के एंट्री गेट पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। केवल अधिकृत वाहनों जैसे एम्बुलेंस, खाद्य वितरण सेवाओं और डाक कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इलाके में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है, और उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देकर हटाया जा रहा है।

कई प्रशंसक विजय के घर के बाहर खड़े होकर तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें वहां से हटा रही है। यह सुरक्षा व्यवस्था करूर से जुड़े प्रचार वाहन को जब्त करने की अफवाहों के बीच तैनात की गई है, जो वर्तमान में उनके घर पर खड़ा बताया जा रहा है।

बता दें कि करूर घटना को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि विजय द्वारा रैली के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को क्यों न जब्त किया जाए। पुलिस ने कहा था कि वह किसी भी समय वाहन को जब्त कर सकती है।

- Advertisement -

एफआईआर में टीवीके के पदाधिकारियों पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया गया है, जिसमें जिला सचिव मथियाझागन समेत कई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि विजय का वाहन देरी से पहुंचा, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई।

इससे पहले विजय ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 20 लाख तथा घायलों को 2 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News