सूरत में बीआरटीएस की पहल, अब महिलाओं के लिए महिला ड्राइवरों वाली बसें

सूरत, 20 नवंबर (khabarwala24)। गुजरात के सूरत शहर में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महानगरपालिका ने बीआरटीएस बस सेवा में नई पहल की है। अब महिलाओं के लिए चलने वाली विशेष बस का संचालन महिला ड्राइवर ही करेंगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तीकरण के विजन को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सूरत, 20 नवंबर (khabarwala24)। गुजरात के सूरत शहर में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महानगरपालिका ने बीआरटीएस बस सेवा में नई पहल की है। अब महिलाओं के लिए चलने वाली विशेष बस का संचालन महिला ड्राइवर ही करेंगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तीकरण के विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राज्य में पहली बार सूरत में ऐसा प्रयोग शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत 12 मीटर लंबी महिलाओं के लिए निर्धारित बस की कमान महिला ड्राइवर के हाथों में होगी। सूरत महानगरपालिका के ट्रांसपोर्टेशन कमेटी के चेयरमैन सोमनाथ मराठे ने बताया कि वर्तमान में शहर में 13 बीआरटीएस रूट्स पर 450 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें से 150 बसें 12 मीटर की हैं। इनमें से तीन बसें ओएनजीसी से सरथाणा रूट पर केवल महिला यात्रियों के लिए चालू की गई हैं।

- Advertisement -

मराठे ने बताया कि इन बसों को अब तक पुरुष ड्राइवर संचालित करते थे, लेकिन लंबे समय से महिला ड्राइवरों की तलाश की जा रही थी। इंदौर से प्रशिक्षित महिला ड्राइवर के रूप में निशा शर्मा की नियुक्ति कर इस पहल को शुरू किया गया है।

उन्होंने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से दुनिया को भारतीय महिला की शक्ति का परिचय कराया है। उसी दिशा में सूरत में पहल की गई है।

सूरत की पहली महिला बीआरटीएस बस ड्राइवर बनीं निशा शर्मा ने इस अवसर को अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि देशभर में आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया है और मुझे ड्राइविंग करने में खुशी मिलती है।

- Advertisement -

निशा ने बताया कि वह बीआरटीएस इंदौर में चार साल तक बस ड्राइवर के रूप में काम कर चुकी हैं। सूरत में यह उनका पहला अनुभव होगा।

उन्होंने कहा कि सूरत मेरे लिए नया शहर है, इसलिए शुरुआत में रूट समझने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन अनुभव के चलते ज्यादा चुनौती नहीं होगी। बस को गति सीमा में और सावधानीपूर्वक चलाना जरूरी रहेगा।

निशा का मानना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता रखती हैं, बस उन्हें स्वयं पर विश्वास करने की जरूरत है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News