नई दिल्ली, 24 नवंबर (khabarwala24)। साइंस हो या आयुर्वेद दोनों कहते हैं कि पूरी नींद कई समस्याओं की काट है। मगर सोने का भी एक समय होता है। रात की नींद सबसे प्रभावी मानी जाती है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में आयुर्वेद दिन में न सोने की सलाह देता है।
आयुर्वेद के अनुसार हेमंत ऋतु (मध्य नवम्बर से मध्य जनवरी) में पाचन अग्नि सबसे प्रबल होती है, इसलिए भूख ज्यादा लगती है और शरीर को पौष्टिक एवं गर्म आहार की जरूरत पड़ती है।
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय हेमंत एवं शिशिर ऋतु के बारे में बताता है कि इस मौसम में क्या करना चाहिए और किन बातों का परहेज करना चाहिए।
आयुर्वेद कहता है कि इस मौसम में दिन में सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिन में सोने से परहेज करें, इससे कफ दोष बढ़ता है और पाचन शक्ति मंद पड़ती है। ठंड और शुष्क वातावरण में पहले से ही कफ बढ़ने की प्रवृत्ति रहती है, दिन की नींद इसे और बढ़ा देता है, जिससे सर्दी-खांसी, भारीपन, सुस्ती और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
नींद के अलावा आयुर्वेद यह भी बताता है कि सर्दियों में क्या खाएं और क्या न खाएं, इसके लिए खट्टा, नमकीन, मीठा और घी युक्त भारी आहार लें , दूध-दही, गुड़, तिल, मूंगफली, बाजरा, नए गेहूं की रोटी फायदेमंद है। गर्म सूप, हर्बल चाय, अदरक-तुलसी वाली चाय, नींबू युक्त गर्म पानी, तिल-गुड़ की गजक, रेवड़ी, मूंगफली की चिक्की खाना फायदेमंद होता है।
इन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। वहीं, कुछ चीजों के सेवन न करने की भी सलाह आयुर्वेद देता है। इस मौसम में कड़वा, कसैला और फूलगोभी, आलू , ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, बासी भोजन का सेवन नुकसान दे सकता है। ज्यादा मसालेदार चीजें भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।
आयुष मंत्रालय का कहना है कि कुछ नियमों का पालन करने से सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है और मौसमी बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। दिन में सोने की आदत छोड़कर और सही आहार-विहार अपनाकर इस मौसम में फिट और फाइन रहा जा सकता है। सर्दियों में रोज पूरे शरीर पर तिल या सरसों का तेल लगाकर मालिश (अभ्यंग) करना, गुनगुने पानी से नहाना, गर्म कपड़े पहनना फायदेमंद होता है। सुबह की धूप जरूर लें, यह विटामिन डी देती है और कफ को संतुलित करती है। इसके साथ ही व्यायाम और योग करने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


