कश्मीर में कड़ाके की ठंड; पारा शून्य से नीचे, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

श्रीनगर, 24 नवंबर (khabarwala24)। कश्मीर घाटी में ठंड ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेज बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बांदीपोरा में पारा -4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

श्रीनगर, 24 नवंबर (khabarwala24)। कश्मीर घाटी में ठंड ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेज बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बांदीपोरा में पारा -4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

- Advertisement -

अचानक बढ़ती ठंड के कारण कई क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। लोग भारी ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हैं, वहीं बाजारों में भी भीड़ बेहद कम दिखाई दे रही है।

तेज ठंड से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने khabarwala24 से बताया, “बहुत ज्यादा ठंड है। कई सालों में ऐसी सर्दी नहीं पड़ी। इस ठंड की वजह से कामकाज नहीं हो पा रहा है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।”

एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, “इस बार बहुत ज्यादा ठंड है। आमतौर पर इतनी ठंड 22 दिसंबर के बाद पड़ती है, लेकिन इस बार यह काफी पहले आ गई। हालांकि, इस मौसम में भी बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी में पहुंच रहे हैं।”

- Advertisement -

हालांकि स्थानीय लोग ठंड से परेशान हैं, लेकिन पर्यटक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। श्रीनगर पहुंचे एक पर्यटक ने कहा, “यहां की हवा बहुत साफ है, सांस लेना बेहद आसान है। मौसम बहुत अच्छा है, लोग भी काफी विनम्र और मददगार हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां धुंध यानी स्मॉग नहीं है। मुझे मौसम बिल्कुल आरामदायक लग रहा है।”

कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटी में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। होटल और हाउसबोट्स में बुकिंग बढ़ी है और डल झील तथा गुलमर्ग जैसे स्थानों पर स्थानीय कारोबारियों को राहत मिल रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News