Saugat-e-Modi For EID गरीब मुसलमानों को ईद पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने जा रही भाजपा, जानिए किट में क्या-क्या होगा?

Khabarwala 24 News New Delhi : Saugat-e-Modi For EID ईद के मौके पर भाजपा देशभर के गरीब मुसलमानों को बड़ी सौगात देने जा रही है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। जीहां, भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने की घोषणा की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Saugat-e-Modi For EID ईद के मौके पर भाजपा देशभर के गरीब मुसलमानों को बड़ी सौगात देने जा रही है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। जीहां, भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने की घोषणा की है। यह अभियान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा, 32 हजार पार्टी पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में संपर्क करेंगे।

‘सौगात-ए-मोदी’ ईद का तोहफा ( Saugat-e-Modi For EID)

इस पहल का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद की खुशियां मनाने में सहायता करना है। अब सवाल है कि आखिर यह ‘सौगात-ए-मोदी’ किट क्या है। इसमें क्या-क्या होगा। दरअसल, ‘सौगात-ए-मोदी’ किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है। गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने के लिए यह किट दे रही है। इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिसका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान ईद मना सकते हैं।

सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या ( Saugat-e-Modi For EID)

‘सौगात-ए-मोदी” किट में ईद के लिए जरूरी सामान शामिल होंगे। मसलन- सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और महिलाओं के लिए सूट के कपड़े। इसके अलावा, किट में कुछ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी हो सकती हैं, जो त्योहार के दौरान उपयोगी हों। भाजपा का कहना है कि यह योजना न केवल सहायता प्रदान करेगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को ‘चंद दलालों और ठेकेदारों’ के प्रभाव से बाहर निकालने में भी मदद करेगी।

आज से इस अभियान का आगाज ( Saugat-e-Modi For EID)

भाजपा का यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से होगी। इसके तहत हर एक भाजपा कार्यकर्ता 100 लोगों से संपर्क करेगा। भाजपा का दावा है कि यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इस पहल को बिहार सहित कई राज्यों में लागू किया जाएगा, जहां भाजपा की मजबूत उपस्थिति है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News