नई दिल्ली, 26 नवंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जयपुर स्थित एक विशेष अदालत ने राजस्थान के बहुचर्चित 2019 नकली करेंसी केस में एक शख्स को दोषी ठहराया। कोर्ट ने उसे 10 साल के कठोर कारावास और 30,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। यह मामला एफआईसीएन मुन्नाबाओ केस से जुड़ा है, जो 94,000 रुपए की फेस वैल्यू वाले उच्च गुणवत्ता के नकली भारतीय मुद्रा नोटों की बरामदगी से संबंधित है।
दोषी रण सिंह को मई 2019 में राजस्थान के मुन्नाबाओ लैंड कस्टम स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि वह अपने साथी कुनपजी (पाकिस्तानी नागरिक) के साथ भारत में नकली करेंसी की तस्करी में शामिल था। कुनपजी अब भी फरार है। एनआईए ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नवंबर 2019 में चार्जशीट दाखिल की थी।
एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने रण सिंह को दोषी करार दिया। एनआईए अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपी कुनपजी की तलाश जारी है।
इससे पहले, एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 25 नवंबर को विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के दो और आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
कोर्ट ने राजस्थान के झुंझुनू जिले के अशोक कुमार और अलवर जिले के विकास कुमार को पांच साल और 11 महीने की सजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दोनों पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
वहीं, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट की घटना की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस मामले में चार और प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


