राजद-कांग्रेस और सपा घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 8 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह राजनीतिक दल घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानते हैं।लखनऊ में khabarwala24 से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 8 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह राजनीतिक दल घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानते हैं।

- Advertisement -

लखनऊ में khabarwala24 से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो, कांग्रेस हो, राष्ट्रीय जनता दल हो, या टीएमसी हो-ये सभी घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानते हैं और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। हम घुसपैठियों को वोट बैंक नहीं मानते हैं, और न ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

घुसपैठ का आगे जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में घुसपैठियों के खिलाफ भारत छोड़ो अभियान चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि भेष बदलकर रहने वाले घुसपैठिए जल्द ही देश से बाहर किए जाएंगे। तेजी से घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है; वह दिन दूर नहीं जब सभी घुसपैठियों को भारत से खदेड़ दिया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है। भारत घुसपैठियों के लिए कोई शेल्टर होम नहीं है, और न ही उत्तर प्रदेश। घुसपैठियों को भारत से बाहर भेजा जाना चाहिए। उनकी जांच होनी चाहिए।

- Advertisement -

डिप्टी सीएम ने देश और प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं समाज से अपील करता हूं कि अगर किसी को किसी घुसपैठिए के कहीं छिपे होने की जानकारी है, तो वे पुलिस या प्रशासन को बताएं। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन पर भारत के लोगों का अधिकार है, लेकिन लोगों के अधिकार पर घुसपैठिए डाका डाल रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि इन घुसपैठियों से मुक्ति पाई जाए।

उन्होंने कहा कि भारत से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए देशवासियों को मिलकर एकजुट होकर काम करना होगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News