राहुल गांधी का कॉपी-पेस्ट संस्करण बन चुके हैं तेजस्वी यादव: राजीव रंजन

पटना, 7 दिसंबर (khabarwala24)। जनता दल (यूनाइटेड) नेता राजीव रंजन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कॉपी-पेस्ट संस्करण बन चुके हैं।पटना में khabarwala24 से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 7 दिसंबर (khabarwala24)। जनता दल (यूनाइटेड) नेता राजीव रंजन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कॉपी-पेस्ट संस्करण बन चुके हैं।

पटना में khabarwala24 से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए ईवीएम को दोष दिया। जदयू नेता ने कहा कि हार का मंथन करना चाहिए। लेकिन, अब तो वे भारत के बाहर बैठकर भी ट्वीट कर रहे हैं। विपक्ष के नेता को सदन में मौजूद रहकर जवाब देना चाहिए, यह विपक्ष की रचनात्मक भूमिका का भी हिस्सा है। लेकिन इस तरह के सवाल उठाकर वे सिर्फ अपनी हार की निराशा जाहिर कर रहे हैं। वास्तव में बिहार में जनता का स्पष्ट फैसला आया है और लोकतंत्र की जीत हुई है।

- Advertisement -

जदयू नेता ने कहा कि राजद और तेजस्वी यादव ने अपने गठबंधन के साथ मिलकर लोगों से जो झूठे वादे किए और गुमराह करने की कोशिश की, उसे जनता ने सिरे से नकार दिया। जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बीस साल की सरकार के कामकाज की तारीफ की और एनडीए को विराट जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि कहीं गड़बड़ी लगती है तो उसके लिए कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए तो तेजस्वी यादव को हिन्दुस्तान लौटना पड़ेगा। लोकतंत्र को गाली देना और राहुल गांधी का कॉपी-पेस्ट संस्करण बनना बंद करना पड़ेगा।

टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर कहा कि निश्चित तौर पर अब जवाब देना पश्चिम बंगाल सरकार की ज़िम्मेदारी है। हुमायूं कबीर के खिलाफ कार्रवाई खुद टीएमसी ने ही की थी, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार का दायित्व है। अगर किसी व्यक्ति की हरकतें सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रही हैं, तो उसको ठीक करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इस ज़िम्मेदारी को निभाने में ममता बनर्जी, उनकी पार्टी और सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

- Advertisement -

नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस पर दिए बयान पर राजीव रंजन ने कहा कि यह कांग्रेस की हकीकत है। नवजोत कौर सिद्धू, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं, उन्होंने पार्टी को बहुत करीब से देखा है। बेबाकी से बयान दिया है। कांग्रेस को इस बयान के बाद गंभीर आत्ममंथन करने की जरूरत है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News