पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने जारी किया नोटिस, 23 अक्टूबर को अगली सुनवाई

पटियाला, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान श्वेता जिंदल की शिकायत से जुड़ा हुआ है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।पूर्व प्रधान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटियाला, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान श्वेता जिंदल की शिकायत से जुड़ा हुआ है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।

पूर्व प्रधान श्वेता जिंदल ने अदालत में दायर अपनी शिकायत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ उनके पुत्र और उनके कार्यालय इंचार्ज पर भी अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिंदल का दावा है कि उन्हें पार्टी में काउंसलर का टिकट देने का लालच देकर उनके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मुझे इन लोगों ने मिलकर परेशान किया था, जिसके बाद मुझे अदालत में शिकायत करनी पड़ी है।

यह शिकायत भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं, जिनमें 114, 115(2), 56, 61, 74, 75(1)(i)(ii), 76, 78, 79, 351(1), 351(2), 351(3), 351(4), 356(1), 356(2), और 3(5) शामिल हैं, इसी के तहत दर्ज की गई है। अदालत ने शिकायत को लिखने और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

अदालत द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह ‘समन’ नहीं है। भारतीय न्याय संहिता प्रक्रिया संहिता 2023 की धारा 223(1) के प्रावधानों के तहत आरोपी पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। आरोपी की व्यक्तिगत उपस्थिति और जमानत का प्रश्न समन आदेश पारित होने के बाद ही उठेगा। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को निर्धारित की है और सभी आरोपी पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -

यह हाई-प्रोफाइल मामला न केवल राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News