भाजपा ने संविधान को कमजोर करने का काम किया: प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली, 26 नवंबर (khabarwala24)। संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह संविधान पंडित जवाहरलाल ने सबको साथ लेकर दिया था। मैं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 26 नवंबर (khabarwala24)। संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह संविधान पंडित जवाहरलाल ने सबको साथ लेकर दिया था। मैं इसे दुनिया का सबसे पवित्र संविधान मानता हूं और इसके सामने सिर झुकाता हूं। हमारा संविधान विश्व का सबसे पवित्र ग्रंथ है। पहले हमारी पार्टी ने सभी दलों को साथ लिया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है।”

- Advertisement -

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग एसआईआर को लेकर गुमराह कर रहे हैं, लेकिन हम लोग रुकने वाले नहीं हैं। देश की जनता हर बात को जान और समझ चुकी है, आने वाले समय में हम लोग एक साथ आकर इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप याद रखिए मैंने संसद में कहा था, जिस मंदिर की आप प्राण-प्रतिष्ठा कर रहे हैं, वह भारत की संस्कृति और सनातन के अनुरूप नहीं है। उसमें झंडा भी नहीं है, इसीलिए वह अपूर्ण थी। बिना झंडे के किसी भी मंदिर में पूजा नहीं हो सकती। फिर भी आज आप अपनी ही गलतियां सुधार रहे हैं। लेकिन, आप आदत से मजबूर हैं और हर पवित्र मौके को राजनीतिक रूप दे देते हैं। दूसरी तरफ, मैं भगवान राम को प्रणाम करता हूं। इसका निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से हुआ है।

वहीं, संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय ने कहा, “आज संविधान दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि सत्ता में बैठे लोग जो संविधान बदलने की बात करते हैं, वे अपनी दोहरी बातें बंद करेंगे और संविधान की रक्षा के लिए काम करेंगे।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर संविधान का सम्मान करना चाहिए, इसको कोई बदल नहीं सकता है। इसके बाद भी कुछ पार्टियां इसको बदलने के लिए कहती हैं और बदलने का प्रयास करती हैं, लेकिन उनको नहीं पता इससे कुछ नहीं होने वाला है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News