प्रदेश में कानून का राज और युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता: दिलीप जायसवाल

किशनगंज, 23 नवंबर (khabarwala24)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल रविवार को किशनगंज पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलीप जायसवाल पर फूल बरसाए और उनके समर्थन में नारे लगाए।इसके बाद दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी प्राथमिकता बिहार में कानून का राज स्थापित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

किशनगंज, 23 नवंबर (khabarwala24)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल रविवार को किशनगंज पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलीप जायसवाल पर फूल बरसाए और उनके समर्थन में नारे लगाए।

इसके बाद दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी प्राथमिकता बिहार में कानून का राज स्थापित करना और युवाओं को रोजगार देना है। उद्योग मंत्री होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी मिले, यह संभव नहीं है। ऐसे में हमारी प्राथमिकता प्रदेश में उद्योग लगाने की होगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग जल्द ही एक रोडमैप तैयार करेगा और उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 25 नवंबर को इस सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होने वाली है, उसमें भी प्रदेश में उद्योग लगाने की चर्चा की जाएगी। उसी दिन मैं दिल्ली जाऊंगा और केंद्र सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर बिहार में उद्योग लगाने की चर्चा की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी कल्पना है कि लोगों के दैनिक कार्य में जो भी सामान उपयोग में आते हैं, उनका निर्माण बिहार में हो और यहां कुटीर उद्योग की बहुतायत हो। सभी वस्तुओं का निर्माण का कार्य उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है।

भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त समन्वय देखने को मिला। हम लोगों ने चुनाव के पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक की थी। उन्होंने कहा कि पहले एनडीए सरकार ने भी जो काम किए थे और फिर चुनाव के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की खुशहाली की बात की गई तो बिहार की जनता ने विकास को पसंद किया और एनडीए को अपार समर्थन दिया।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News