फिरोजाबाद, 28 सितंबर (khabarwala24)। त्योहारी सीजन को देखते हुए फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है। जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी ने शनिवार को थाना परिसर में आम नागरिकों के साथ बैठक की और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के बहकावे में न आने और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की सलाह दी।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने जनता से कहा, “मैं भी आपकी तरह एक साधारण किसान का बेटा हूं। जब मैं गांव जाता हूं तो खेतों में काम करता हूं। मेरा आपसे अनुरोध है कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे समाज में नफरत या वैमनस्य फैले।” उन्होंने समाज में गलत कार्य करने वालों की शिकायत पुलिस से करने की अपील की और आश्वासन दिया कि पुलिस हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेगी। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
एसपी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करने और शांति कायम रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना है, जहां हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे।
अनुज चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अनुरोध किया कि वे सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें।
पुलिस प्रशासन ने त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी ग्रामीण ने अंत में कहा, “हमारी कोशिश है कि फिरोजाबाद में हर व्यक्ति त्योहारों का आनंद शांति और खुशी के साथ मना सके। आप सभी का सहयोग इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


