घर में लगाएं ये पौधा, मच्छर आसपास भी नहीं फटकेंगे

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। हम अक्सर मच्छरों से बचाव के लिए घरों में कॉइल या रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये हमारी त्वचा और सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में मच्छरों को भगाने में रोजमेरी का पौधा एक नेचुरल और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।रोजमेरी की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। हम अक्सर मच्छरों से बचाव के लिए घरों में कॉइल या रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये हमारी त्वचा और सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में मच्छरों को भगाने में रोजमेरी का पौधा एक नेचुरल और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है।

रोजमेरी की पत्तियों में कपूर, 1,8-सिनेओल, अल्फा पिनीन और रोजमैरिनिक एसिड जैसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं। ये यौगिक मच्छरों की सूंघने की क्षमता को भ्रमित कर देते हैं। मच्छर हमारी गंध पहचान ही नहीं पाते और घर के पास तक नहीं आते। आसान शब्दों में कहें तो रोजमेरी खुद ही आपका छोटा सा नेचुरल सुरक्षा कवच बन जाता है, जो मच्छरों को आपके आसपास भी आने नहीं देता है।

- Advertisement -

रोजमेरी उगाना भी बहुत आसान है। यह पौधा धूप में तेजी से बढ़ता है और ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए इसे आप घर की बालकनी, खिड़की या छोटे गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। बस थोड़ी धूप और थोड़ी देखभाल की जरूरत है, बाकी पौधा खुद ही बढ़ता रहेगा।

रोजमेरी से निकलने वाले प्राकृतिक तेल हवा को ताजा और हल्का बनाए रखते हैं। घर के अंदर की हवा में मौजूद रोगाणु और गंध भी कम होती है। मतलब घर का माहौल न सिर्फ मच्छर मुक्त बल्कि साफ और ताजगी भरा भी लगेगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, रोजमेरी की खुशबू मानसिक शांति भी देती है। तनाव कम होता है, मूड बेहतर रहता है और दिनभर की थकान भी कम महसूस होती है। यानी यह पौधा सुरक्षा भी देता है, घर की हवा शुद्ध भी करता है और आराम भी देता है।

- Advertisement -

रासायनिक मच्छर विकर्षक के मुकाबले रोजमेरी पूरी तरह सेफ है। बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी यह बिल्कुल हानिकारक नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि घर का वातावरण नेचुरल तरीके से फ्रेश और मच्छर मुक्त रहे तो रोजमेरी एकदम सही विकल्प है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News