पटना, 6 नवंबर (khabarwala24)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने परिवार के साथ पटना के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। पटना समेत बिहार के 18 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में रविशंकर प्रसाद अपने परिवार के साथ पटना महिला कॉलेज में वोट डालने गए।
मतदान के बाद भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “मैंने पूरे जोश के साथ मतदान किया और बिहार की जनता भी उसी जोश के साथ मतदान कर रही है। बिहार इस बार ऐतिहासिक नतीजे देगा, मेरी बात याद रखना। हम 14 तारीख को इस पर और चर्चा करेंगे। इस बार बिहार की जनता नीतीश कुमार, एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और नतीजे ऐतिहासिक और आश्चर्यजनक होंगे।”
वहीं, रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मतदान के बाद परिवार के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव लिए आज पटना में सपरिवार मतदान किया। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ‘विकसित बिहार’ के लिए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान अवश्य करें।”
एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में भाजपा सांसद ने लिखा, “बिहार में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका एक-एक वोट बिहार को विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
जदयू नेता अशोक चौधरी, उनकी पत्नी नीता चौधरी, बेटी और लोजपा रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने पटना में बुद्धा कॉलोनी के एसटी पॉल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
सांसद शांभवी चौधरी ने khabarwala24 से कहा, “मैंने वोट डाला है और मैं बिहार के सभी निवासियों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करती हूं। मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार और संवैधानिक कर्तव्य है। आज हम जो निर्णय लेंगे, वे हमारे राज्य और हमारे देश का भविष्य तय करेंगे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


