कोलकाता, 22 नवंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता साजिद यूसुफ ने शनिवार को कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए अब वो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है।
उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। प्रदेश में आम लोगों के लिए बिल्कुल भी स्थिति अनुकूल नहीं है। यहां तक कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी अत्याचार किया जा रहा है और यह सबकुछ कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि अब कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हम पश्चिम बंगाल में मस्जिद का निर्माण करेंगे। ऐसा करके यह लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अपने पक्ष में राजनीतिक माहौल को पैदा कर सकें, लेकिन मैं समझता हूं कि इससे कुछ भी होने वाला नहीं है। आज की तारीख में पश्चिम बंगाल के मुसलमान जागरूक हो चुके हैं। उन्हें कोई भी दिग्भ्रमित नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी लोग कई तरह के दावे कर रहे थे। हमें पूरा विश्वास है कि इसी प्रकार की स्थिति हमें आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगी। हम सभी लोगों ने देखा कि किस तरह से भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू से भी अधिक सीट हासिल की है।
उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा कि किस तरह से कांग्रेस के लोग पश्चिम बंगाल में बाहर के लोगों (बांग्लादेशी) को बसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं ताकि उनके पक्ष में राजनीतिक माहौल तैयार कर सकें।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


