श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस, खड़गे-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें याद किया। ‘हिंद की चादर’ कहे जाने वाले नौवें सिख गुरु के बलिदान और मानवीय मूल्यों की रक्षा में उनके सर्वोच्च त्याग को याद करते हुए नेताओं ने अपने संदेश साझा किए।कांग्रेस के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें याद किया। ‘हिंद की चादर’ कहे जाने वाले नौवें सिख गुरु के बलिदान और मानवीय मूल्यों की रक्षा में उनके सर्वोच्च त्याग को याद करते हुए नेताओं ने अपने संदेश साझा किए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हार और जीत आपकी सोच पर निर्भर करती है, मान लें तो हार, ठान लें तो जीत। मानवीय मूल्यों, समानता और सिद्धांतों की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सिख धर्म के नौवें गुरु,’हिंद की चादर’ धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

- Advertisement -

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, “सिख धर्म के नौंवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर उन्हें सादर नमन। उनके आदर्श, मूल्य, त्याग और बलिदान मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, “सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें सादर नमन। गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता, सेवा, त्याग, प्रेम और एकता का प्रकाश फैलाकर विश्व को रास्ता दिखाया। उनके सबक सदैव हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।”

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “हम गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। आजादी और इंसानियत के लिए उनका सबसे बड़ा बलिदान और उनकी हमेशा रहने वाली शिक्षाएं हमारे लाखों सिख भाइयों और बहनों और कई और लोगों के लिए एक रास्ता दिखाती हैं। आइए, अन्याय के खिलाफ़ खड़े होने और एकता और इंसानियत के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके नक्शेकदम पर चलें।”

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका बलिदान सदा सत्य की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता रहेगा। शत शत नमन।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News