भुवनेश्वर, 8 दिसंबर (khabarwala24)। ओडिशा के राजगांगपुर स्थित लांजीबेंडा में कॉलेज छात्रा के आत्मदाह के मामले में नवीन पटनायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घटना कानून की पोल खोल रही है।
बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजगांगपुर लांजीबेरना में एक कॉलेज छात्रा के आत्मदाह की घटना बहुत दिल दहला देने वाली है। ऐसे दुख की घड़ी में, मैं परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
उन्होंने आगे लिखा कि परिवार वालों ने हमें बताया कि उन्हें पहले ही जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करना, सभी को हैरान कर रहा है। सरकार और कितनी बेगुनाह जिंदगियां ऐसे जलने देगी? ओडिशा में बढ़ रही ऐसी घटनाओं को रोकने में सरकार की लापरवाही अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है।
नवीन पटनायक ने लिखा कि लोग असुरक्षित हो रहे हैं, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार किसे बचा रही है? सरकार को राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त होना चाहिए। लोगों को न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसे जघन्य अपराध करने का साहस न कर सके। उन्होंने कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस-प्रशासन को अधिक जवाबदेह और सक्रिय बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्य की शांति, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार का तत्काल, ठोस और संवेदनशील रवैया आवश्यक है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आखिर सरकार कब जागेगी और कितनी घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे?”
पटनायक का आरोप है कि राज्य में बढ़ती हिंसा और अपराध पर सरकार की लापरवाही अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है, जिससे आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपराधी निर्भय होकर खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि जनता भय में जीने को मजबूर है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


