नई दिल्ली, 12 सितंबर (khabarwala24)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ओडिशा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री माझी के साथ ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी मौजूद रहे। सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, बैठक में राज्य सरकार की जन-केंद्रित पहलों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा, स्वास्थ्य ढांचे में सुधार और ओडिशा के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
सीएम मोहन चरण माझी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज नई दिल्ली में मुझे हमारी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी उपस्थित थे। हमने ओडिशा सरकार की जन-केंद्रित पहलों, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वास्थ्य ढांचे के विकास और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने पर गहन चर्चा की।”
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और डबल इंजन सरकार के विभिन्न जनोन्मुखी कार्यों, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


