ग्रेटर नोएडा, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक शहजाद के परिवार को हादसे से ज्यादा हत्या का शक होने पर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को कब्र से शव को बाहर निकलवाकर पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामला अब संवेदनशील होता जा रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस समय स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान दनकौर क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई थी।
शुरुआती जांच में परिजन यह मान बैठे कि शहजाद की मौत सड़क हादसे में हुई होगी। इसी आधार पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद परिजनों के मन में संदेह पैदा हुआ। उनका कहना है कि शहजाद की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या है।
परिवार ने आरोप लगाया कि अगस्त महीने में दनकौर के एक मेले में शहजाद का पड़ोसी गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते आरोपित युवकों ने मिलकर शहजाद की हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया।
परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाया। मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleहांगकांग में राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन परेड का आयोजन
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


