नीतीश पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन के नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे: नीरज कुमार

पटना, 15 नवंबर (khabarwala24)। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे। यह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 15 नवंबर (khabarwala24)। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे। यह जरूरी भी है।

नीरज कुमार का यह बयान उस वक्त आया है, जब भारतीय चुनाव आयोग की ओर से 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इस चुनाव परिणाम में एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

- Advertisement -

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर नीरज कुमार ने एक पोस्टर जारी कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार का मजाक उड़ाया और उनकी तुलना महाभारत के पात्रों से की। उन्होंने कहा कि क्या शानदार जीत है। वो लोग कहां हैं जिन्होंने दावा किया था कि हम बिहार को बर्बाद कर देंगे, इसे बांग्लादेश जैसा बना देंगे और लोकतंत्र को चुनौती देंगे? सभी जातियों और धर्मों के लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा दिखाते हुए हमें फिर से वोट दिया है। हम उन्हें सलाम करते हैं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर काम किया और हमारे कार्यकर्ताओं के बीच ऊपर से नीचे तक मजबूत समन्वय स्थापित हुआ। लोगों ने हमारे नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम और उपलब्धियों की सराहना की और उन पर भरोसा किया।

जदयू से चुनाव जीतीं कोमल सिंह ने कहा कि मुझे जो भी कमियां नजर आएंगी, मैं उन सभी पर काम करूंगी। मैं पुलों का निर्माण, सड़कों को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए कौशल विकास पर काम करूंगी ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। मैं महिलाओं के कल्याण के लिए भी काम करूंगी।

- Advertisement -

एनडीए ने 202 सीट पर जीत हासिल की। 89 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं जदयू 85 सीट जीतकर दूसरे नंबर पर रही और तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) रही, जिसके खाते में 19 सीट आई।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News