मुजफ्फरपुर, 6 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिजली का हाई टेंशन तार गिर जाने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सरैया थाना के बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला के पास घटी है। यहां से प्रतिदिन की तरह गांव की कई छात्राएं स्कूल जाने के लिए सड़क से गुजर रही थीं। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बिजली के खंभे से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभे का बिजली का तार टूटकर वहां से गुजर रही छात्राओं के ऊपर गिर गया, जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग कुछ समझ पाते, तब तक छात्राएं बेहोश होने लगीं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में बच्चियों को संभाला। सरैया के थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि इस घटना में एक छात्रा सड़क के किनारे गिरी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक छात्रा की पहचान सुबोध पासवान की पुत्री विंध्यांचली कुमारी के रूप में हुई है। घटना में तीन छात्राएं घायल हो गई हैं। घायलों को तुरंत सरैया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय सरैया थाना पुलिस के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण वैशाली जिले के बेलसर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक छात्रा के घर और पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल और चीख-पुकार मची हुई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


