मुंबई की फिल्म सिटी बनेगी वर्ल्ड-क्लास, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया वादा

मुंबई, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। मुंबई में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘फिक्की फ्रेम्स’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को साथ देखा गया। इस दौरान मंच से एक्टर ने सीएम से कई सवाल पूछे और सीएम ने सवालों का जवाब देते हुए फिल्म नायक का किस्सा भी शेयर किया।इसके अलावा, एक्टर ने मुंबई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। मुंबई में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘फिक्की फ्रेम्स’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को साथ देखा गया। इस दौरान मंच से एक्टर ने सीएम से कई सवाल पूछे और सीएम ने सवालों का जवाब देते हुए फिल्म नायक का किस्सा भी शेयर किया।

इसके अलावा, एक्टर ने मुंबई के विकास और फिल्म सिटी के विकास पर भी सवाल पूछे, और सीएम फडणवीस ने गोरेगांव को वर्ल्ड-क्लास बनाने की बात कही। कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा कि बॉम्बे का विकास हो चुका है, लेकिन हमारी फिल्म सिटी गोरेगांव पर आपकी दृष्टि कब पड़ेगी?

- Advertisement -

इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि मेरी बहुत इच्छा थी फिल्म इंडस्ट्री के इंटरनेशनल फिल्म इकोसिस्टम को बदलूं, इसके बारे में इंडस्ट्री के बड़े लोगों से बात भी हुई, लेकिन किन्हीं कारणों से हो नहीं पाया, लेकिन अब मैंने ठान लिया है कि मुंबई की फिल्म सिटी को वर्ल्ड-क्लास बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा, “यहां आईआरसीटीसी सहित कई बड़े स्टूडियो आने वाले हैं। अब फिल्म मेकिंग का पूरा तरीका बदल चुका है…वीएफएक्स, एडिटिंग, प्रोडक्शन और वर्चुअल लोकेशन्स का दौर है। हमें उसी हिसाब से एक अत्याधुनिक फिल्म सिटी तैयार करनी होगी।”

सीएम ने आगे कहा, “अगले चार सालों में इस पूरे एरिया को ट्रांसफॉर्म किया जाएगा, ताकि मुंबई की फिल्म सिटी भी दुनिया की प्रमुख फिल्म सिटीज़ की तरह एक आइकॉनिक डेस्टिनेशन बने।”

इसी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया कि कैसे अनिल कपूर की फिल्म नायक उनके लिए मुसीबत बन गई। कार्यक्रम में किस्सा शेयर कर सीएम ने कहा कि फिल्म नायक के बाद मुझे बहुत परेशानी हुई क्योंकि उस फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के लिए सीएम बनते हैं और दुनिया को बदल देते हैं…लोग मुझसे उम्मीद करते हैं कि मैंने ऐसा क्यों नहीं किया, जैसा अनिल कपूर ने कर दिया। सीएम ने आगे कहा कि जनता अनिल कपूर को नायक और मुझे नालायक समझने लगी…लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं कि सभी उद्देश्य पूरे हों।

- Advertisement -

इसके अलावा कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पुलिस के जूते बदलने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस के जूतों की एड़ी बड़ी होती है, जिससे चलने और दौड़ने में परेशानी होती है। वहीं एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान के बारे में भी बताया जिसमें वो निगेटिव रोल कर रहे हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News