मुंबई: पवई में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, दो लोगों पर मामला दर्ज

मुंबई, 14 सितंबर (khabarwala24)। मुंबई पुलिस ने पवई इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना मरोल स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने के बाद सामने आई है।पुलिस के मुताबिक, जिन दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनके […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 14 सितंबर (khabarwala24)। मुंबई पुलिस ने पवई इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना मरोल स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने के बाद सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, जिन दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनके नाम राहुल वाल्मिकी (40) और संजू वाल्मिकी (42) हैं। आरोप है कि इन दोनों ने पुलिस की अनुमति के बिना मरोल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के ऊपर ड्रोन उड़ाया, जो कि सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है।

- Advertisement -

इस मामले में पवई पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल वाल्मिकी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी संजू वाल्मिकी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी संवेदनशील क्षेत्र या पुलिस/सैन्य संस्थान के पास ड्रोन उड़ाना बिना अनुमति के अवैध है। ऐसा करना कानूनी अपराध है और इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन उड़ाने से पहले संबंधित थाने से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना न केवल निजता का उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रीय और स्थानीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

- Advertisement -

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ड्रोन से क्या रिकॉर्डिंग कर रहे थे और उनका मकसद क्या था। फरार आरोपी संजू वाल्मिकी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और उसके मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से ट्रैकिंग की जा रही है।

फिलहाल पवई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News