नई दिल्ली, 27 नवंबर (khabarwala24)। देश के 12 राज्यों में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों से राजनीति गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी अपनी हार के बहाने ढूंढ रही हैं।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि बिहार के बाद एसआईआर पूरे देश में लागू किया जा रहा है। ममता बनर्जी को परेशानी इसलिए है, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दिलाने का काम किया है। चुनावों में भारत का नागरिक ही वोट डाल सकता है, कोई बांग्लादेशी या बाहरी व्यक्ति वोट नहीं डाल सकता है।
योगेंद्र चंदोलिया ने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी ने किसी तरह की गड़बड़ी की तो केंद्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ेगा।
भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “ममता बनर्जी जानती हैं कि इस चुनाव में उनकी भारी हार होने वाली है। बिहार के नतीजों ने उन्हें परेशान कर दिया है और वह अपनी हार के बहाने ढूंढ रही हैं। बंगाल में जंगलराज है और उसे हटाना है। राज्य के लोगों के मन में ‘भाजपा सरकार’ है, उसी को हम स्थापित करेंगे।”
उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम न कट जाएं, इसलिए ममता बनर्जी को परेशानी हो रही है। वे वोटबैंक की राजनीति करती हैं, लेकिन यह अब नहीं चलेगा।
एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, “विपक्षी नेता एसआईआर को लेकर सिर्फ भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। जब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो कोर्ट ने एसआईआर को रोकने से मना कर दिया, जो एक अच्छा कदम है।”
भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने ममता बनर्जी के ‘एनआरसी’ वाले बयान पर जवाब दिया और कहा कि केंद्र सरकार का इस तरह का कोई मकसद नहीं है। वे जानबूझकर एक खास वोटबैंक को डराने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। सच यह है कि 18 साल से ऊपर के सिर्फ भारतीय नागरिक ही चुनावों में वोट डाल सकते हैं।
इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एसआईआर’ पर विरोध करते हुए कहा, “अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


