लखनऊ, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों और वाल्मीकि समाज को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सनातन संस्कृति का संदेश दिया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों की तरफ से महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। महर्षि वाल्मीकि ने पूरी दुनिया को सनातन संस्कृति का जो संदेश दिया है, आज भी जन-जन में वाल्मीकि रामायण के रूप में हर घर उसकी पूजा होती है। उन्होंने भगवान राम के चरित्र से दुनिया में सबसे पहले परिचित कराया है। उनका योगदान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के लिए अतुलनीय है। ऐसे महापुरुष महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेशवासियों और वाल्मीकि समाज को बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”आज लखनऊ में लालबाग वाल्मीकि एकता समिति द्वारा महाकाव्य रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभावसर पर आयोजित “माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटिश: नमन करते हुए प्रसाद वितरण किया।”
इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 24 वर्षों की राष्ट्र साधना की यह यात्रा न केवल एक राजनीतिज्ञ के रूप में आपकी प्रतिबद्धता, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि देश के प्रति आपकी अटूट सेवा भावना और दूरदर्शिता का भी परिचायक है।”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”आपके 25 वर्षों की यह यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और समग्र विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस अवसर पर हम आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत सफलता की कामना करते हैं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


