LPG Price 50 रुपये महंगा हुआ LPG स‍िलेंडर, सुबह-सुबह झटका… आपके शहर में बढ़कर क‍ितना हो गया दाम?

Khabarwala 24 News New Delhi: LPG Price आज से एलपीजी कस्‍टमर को स‍िलेंडर लेने के ल‍िए पहले से ज्‍यादा भुगतान करना होगा ।ग्राहकों को 8 अप्रैल से 14.2 क‍िलो वाले एलपीजी स‍िलेंडर के ल‍िए 50 रुपये ज्‍यादा का भुगतान करना होगा। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में घरेलू स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 853 रुपये हो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: LPG Price आज से एलपीजी कस्‍टमर को स‍िलेंडर लेने के ल‍िए पहले से ज्‍यादा भुगतान करना होगा ।ग्राहकों को 8 अप्रैल से 14.2 क‍िलो वाले एलपीजी स‍िलेंडर के ल‍िए 50 रुपये ज्‍यादा का भुगतान करना होगा। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में घरेलू स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 853 रुपये हो गई है। पहले इसके लि‍ए 803 रुपये का भुगतान करना होता था। गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐलान क‍िया क‍ि खाना पकाने वाली गैस की कीमत एक सिलेंडर पर 50 की बढ़ोतरी हो गई है।

उज्ज्वला और नॉर्मल कैटेगरी दोनों को देनी होगी ज्‍यादा कीमत

मंत्री ने यह भी बताया क‍ि गैस की कीमत उज्ज्वला और नॉर्मल कैटेगरी वाले दोनों तरह के ग्राहकों के लिए बढ़ाई गई हैं। 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत नॉर्मल यूजर्स के लिए 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये और उज्ज्वला योजना के लाभार्थ‍ियों के लिए 503 रुपये से बढ़ाकर 553 रुपये सिलेंडर कर दी गई है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 रुपये से यह बढ़कर 550 रुपये (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।’

क‍िस शहर में क‍ितना हो गया रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल से कोलकाता में रेट बढ़कर 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्‍नई में अब यह 868.50 का म‍िलेगा। इसी तरह लखनऊ में एलपीजी स‍िलेंडर के ल‍िए आज से 890.50 रुपये देने होंगे। पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 951 रुपये हो गया है। जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़कर 856.50 रुपये पर पहुंच गया. देहरादून में गैस सिलेंडर का दाम 850.50 रुपये हो गया है।

शिमला और भोपाल में रेट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एलपीजी स‍िलेंडर आज से 887.50 रुपये में म‍िलेगा। भोपाल में इस स‍िलेंडर की कीमत द‍िल्‍ली के दाम के करीब 858.50 रुपये पर पहुंच गई है। गुजरात के गांधी नगर में सिलेंडर कीमत 878.50 रुपये, श्रीनगर में 969रुपये, इंदौर में 881 रुपये, साउथ अंडमान में 929 रुपये पर पहुंच गई है। 14.2 किलो वाले स‍िलेंडर का दाम डिब्रूगढ़ में 852 रुपये, कारगिल में 985.50 रुपये और विशाखापट्टनम में 861 रुपये हो गए हैं।

क्यों बढ़ाया दाम

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘एलपीजी के सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी। दिल्ली में यह कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है। यह ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे यह भी कहा ‘हम हर दो से तीन हफ्ते में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए आपने उत्पाद शुल्क में इजाफा देखा है, उसका बोझ पेट्रोल व डीजल ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। उस उत्पाद शुल्क में इजाफे का मकसद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 43000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News