‘किसी और पार्टी में जाना है तो जाएं’, पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस प्रवक्ता की दो टूक

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू के दावों के बाद कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कांग्रेस की नेता नवजोत कौर सिद्धू पर पलटवार किया है और पार्टी से बाहर जाने की नसीहत भी दी।सुरेंद्र राजपूत ने कांग्रेस नेता नवजोत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू के दावों के बाद कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कांग्रेस की नेता नवजोत कौर सिद्धू पर पलटवार किया है और पार्टी से बाहर जाने की नसीहत भी दी।

सुरेंद्र राजपूत ने कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू की ओर से पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर कहा, “नवजोत कौर सिद्धू बीमार होने के बाद शायद दवाओं के असर से मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। उन्हें एक अच्छे चिकित्सक की आवश्यकता है।”

- Advertisement -

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, “नवजोत कौर सिद्धू हों या नवजोत सिंह सिद्धू, दोनों ही कांग्रेस पार्टी में भारतीय जनता पार्टी से आए थे। तो क्या वे भाजपा में कोई अटैची देकर रहे थे? नवजोत कौर सिद्धू को पता होना चाहिए कि यही वे थीं, जो कांग्रेस की बढ़ाई करते नहीं थकती थीं। बीमारी के बाद अगर दवाओं का मानसिक असर हो गया है, तो ऐसे लोगों पर ज्यादा परेशान होने या प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अगर उनके (नवजोत कौर) पास कोई प्रमाण है तो वह सामने आकर बताएं। अगर उन्हें किसी और पार्टी में जाना है तो जाएं। वे अनर्गल बात न करें तो बेहतर है, क्योंकि चिंगारी का खेल बुरा है।”

इससे पहले, पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया कि ‘मुख्यमंत्री वही बनता है जो 500 करोड़ रुपए की अटैची देता है’।

- Advertisement -

शनिवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए नवजोत कौर ने कहा, “सक्रिय राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू तभी लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी। उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे पंजाब को एक ‘सुनहरा राज्य’ बना सकते हैं। लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें। जो 500 करोड़ रुपए की अटैची देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।”

नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “इस तरह के आरोप पहले भी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में सामने आए, जहां कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के अंदरूनी भ्रष्टाचार और पैसे की ताकत को लेकर चिंता जताई। किसी भी लोकतंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता जरूरी है। ये आरोप गांधी परिवार से जवाब मांगते हैं।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News