नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। ‘राष्ट्रीय एकता पदयात्रा’ का समापन शनिवार को होने जा रहा है। इस यात्रा की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर की गई थी।
इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक्स हैंडल पर भी दी। उन्होंने लिखा कि जोश, ऊर्जा और एकता के भाव से समापन की ओर बढ़ रही राष्ट्रीय एकता पदयात्रा।
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे एक विशाल काफिले के साथे चले आ रहे हैं। उन्होंने अपने कंधे पर तिरंगा लगाया हुआ है और उनके काफिले में शामिल अन्य लोगों ने भी यह तिरंगा लगाया हुआ है। वीडियो में देशभक्ति से संबंधित जोशीले गीत भी चल रहे हैं।
गुजरात के करमसद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ‘राष्ट्रीय एकता पदयात्रा’ की शुरुआत हुई थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हजारों एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और माय भारत वॉलंटियर्स ने “भारत माता की जय” और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर इस यात्रा की शुरुआत की थी।
यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे। यह पदयात्रा 11 दिनों में 152 किमी तक चली है, जिसका समापन आज 6 दिसंबर 2025 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर (केवड़िया) में होने जा रहा है। इस खास मौके पर यात्रा में कई लोग शामिल हो रहे हैं।
इससे पहले यह पदयात्रा राजपीपला से गरुड़ेश्वर से आगे बढ़ी थी। इस यात्रा में युवा, महिला और अन्य सांस्कृतिक समूहों से जुड़े लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे।
26 नवंबर को अपनी शुरुआत के बाद से ही यह यात्रा अब तक कई जिलों में गुजर चुकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, युवा संगठनों और नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया है, जिससे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने, सामाजिक सामंजस्य को मजबूत करने और सरदार पटेल के शासन के सिद्धांतों का प्रसार करने के पदयात्रा के उद्देश्यों को बल मिला है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


