झारखंड सरकार की कार्यशैली से लोग खुश नहीं, जनता परेशान : बाबू लाल मरांडी

रांची, 8 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने शुक्रवार को झारखंड की झारमुक्ति मोर्चा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से काम कर रही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रांची, 8 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने शुक्रवार को झारखंड की झारमुक्ति मोर्चा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से काम कर रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासनकाल में राज्य में हर वर्ग के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। युवा वर्ग परेशान है। सरकार ने युवाओं से किया हुआ कोई भी वादा पूरा नहीं किया। आज की तारीख में युवाओं के पास रोजगार नहीं है। इसके अलावा, पढ़ाई-लिखाई करने वाले बच्चों को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, सरकार की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस वजह से पढ़े-लिखे बच्चों को छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं, ताकि वो अपनी आर्थिक जरूरतों की पूर्ति कर सके। इनमें से सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चे हैं।

- Advertisement -

भाजपा नेता ने सरकार के वादे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई तरह के वादे किए थे कि जैसे अगर हम सत्ता में आते हैं, तो किसी भी युवा को बेरोजगार नहीं होना होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी को रोजगार मिले। लेकिन, इस सरकार ने अपनी कार्यशैली से यह साफ जाहिर कर दिया है कि उसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस सरकार ने प्रदेश में लूट मचा रखी है। इस वजह से जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं को भी ठगा है। इस वजह से अन्नदाता परेशान हैं। चुनाव से पहले इस सरकार ने किसानों से धान खरीदने का वादा किया था। पिछले साल सरकार की तरफ से विलंब से धान की खरीद गई। इस वर्ष की स्थिति ऐसी हो चुकी है किसान अपनी मेहनत से उगाई फसल को बाजार में बेच रहे हैं। ऐसे में सरकार किसानों से कब खरीदारी करेंगे। इस बारे में अब तक कोई भी जानकारी प्रकाश में नहीं आई है।

Previous articleलोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा के दौरान गौरव गोगोई बोले- कांग्रेस ने दिया राष्ट्रगीत का दर्जा

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News