गढ़वा, 7 दिसंबर (khabarwala24)। झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत धुरकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हजारों की संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच शुरू की है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि केंद्र से अब तक करीब 11 हजार जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 9 हजार प्रमाण पत्र संदिग्ध या फर्जी प्रतीत होते हैं।
अधिकांश फर्जी प्रमाण पत्र झारखंड के गुमला, बोकारो, जामताड़ा, धनबाद और पलामू के फर्जी पतों पर बनाए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी और एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर मामले की प्रारंभिक जांच की।
सिविल सर्जन ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 के दौरान प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया के सभी रिकॉर्ड और दस्तावेजों की समीक्षा की।
जांच के दौरान जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ियों के मामले में केंद्र के दो ऑपरेटर गौतम चंद्रवंशी और मनोज कुमार चंद्रवंशी की भूमिका को संदिग्ध पाया गया और उनसे पूछताछ की गई।
उपलब्ध दस्तावेज और डिजिटल लॉग की पड़ताल से पता चला कि कुछ प्रमाण पत्रों को ओटीपी वेरिफिकेशन किए बिना ही जारी किया गया है। यह प्रवृत्ति साइबर क्राइम का स्वरूप भी ले सकती है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज कराने पर भी विचार किया जा रहा है। शिकायतें मिलीं कि धुरकी केंद्र से साहेबगंज और पाकुड़ जैसे दूरस्थ जिलों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र भी बनाए गए। समिति ने कई प्रमाण पत्रों को वास्तविकता के विपरीत और गलत मानकर तत्काल रद्द करने के आदेश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित रिकॉर्ड सीज कर दिए हैं और आगे के सत्यापन के लिए तकनीकी टीम बुला ली गई है। यदि जरूरत पड़ी तो साइबर सुरक्षा एजेंसी से भी सहयोग लिया जाएगा। प्रभावित लोगों के लिए सही दस्तावेजों की पुनःजांच और आवश्यक सुधार प्रक्रियाएं लागू की जाएंगी।
–khabarwala24
एसएनसी/एसके
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


