धनबाद, 6 नवंबर (khabarwala24)। झारखंड के धनबाद में पुलिस ने अवैध लॉटरी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गुरुवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहिद, शाहरुख खान, अकबर अली, कैसर अंसारी और मोहम्मद जानू के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवघर जिले के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने जंगलपुर गांव में छापेमारी कर लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के लॉटरी टिकट, 11,650 प्लास्टिक पैक पार्सल टिकट, दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, कई मोबाइल फोन, दो स्टेपलर मशीनें और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
धनबाद के डीएसपी-1 शंकर कामती ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह अवैध लॉटरी टिकटों की छपाई, पैकिंग और वितरण के काम में शामिल था। तैयार टिकटों की आपूर्ति झारखंड और बाहर के राज्यों में की जाती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनसे गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन का खुलासा होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि यह संगठित गिरोह लंबे समय से अवैध लॉटरी कारोबार चला रहा था, जिससे हर महीने लाखों रुपए का लेनदेन होता था। पुलिस जब्त लैपटॉप और मोबाइल की तकनीकी जांच करा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं। धनबाद पुलिस ने पूरे मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


