जम्मू कश्मीर: डोडा जिले के हिरनी गांव में पहली बार बन रही सड़क, भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास

जम्मू-कश्मीर, 20 दिसंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत डोडा जिले के अस्सर ब्लॉक स्थित हिरनी गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण शुरू हुआ है। भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार ने शनिवार को सड़क का शिलान्यास किया।जम्मू-कश्मीर के डोडा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार ने प्रधानमंत्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जम्मू-कश्मीर, 20 दिसंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत डोडा जिले के अस्सर ब्लॉक स्थित हिरनी गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण शुरू हुआ है। भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार ने शनिवार को सड़क का शिलान्यास किया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अस्सर ब्लॉक, जिला डोडा की चरोटा पंचायत (बी) में पट्टा से हिरनी सड़क का शिलान्यास किया।

- Advertisement -

यह सड़क करीब 15 किलोमीटर लंबी है और 73 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। आजादी के बाद यह पहली बार है जब इस गांव में सड़क का निर्माण हो रहा है। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. जितेंद्र सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब इस इलाके के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी और इसके चरण-1, चरण-2 और चरण-3 पूरे हो चुके हैं, जबकि चरण-4 (पहला बैच) पर काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के लिए कुल 4200 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

उन्होंने कहा कि चौथे चरण (पहला बैच) में जिन सड़कों के लिए टेंडर दिए गए हैं, उन पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कुछ अन्य सड़कों पर काम अभी शुरू होना बाकी है। शक्ति राज परिहार ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा कर रही है, जबकि पिछली सरकारों ने इस इलाके के लोगों की उपेक्षा की थी।

- Advertisement -

शक्ति राज परिहार ने कहा कि मैं आसपास रहने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि अब उनके गांव तक सड़क पहुंच रही है। यहां के लोगों की एक ही मांग थी कि उन्हें सड़क की सुविधा मिले। आज लोगों में खुशी और उत्साह है। इस सड़क के बनने से उनकी कई समस्याओं का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि जो क्षेत्र अभी ठीक तरह से नहीं जुड़ पाए हैं, उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वहां के लोगों को कम से कम यह बुनियादी सुविधा मिल सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News