पटना, 24 नवंबर (khabarwala24)। एसआईआर को लेकर राजनीति धमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेस के समय से हो रहा है। इसमें कुछ नया नहीं है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संविधान और संवैधानिक व्यवस्था का ज्ञान नहीं है। एसआईआर कोई आज से नहीं शुरू हुआ है, ये तो कांग्रेस के समय से होता चला आ रहा है। बिहार में इतना करने के बाद भी जनता ने इनको नकार दिया है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बांग्लादेशी को भारत का मतदाता बनाना चाहती है, लेकिन इन लोगों को यह नहीं पता कि जब तक भाजपा सरकार है, यह करना असंभव है। एसआईआर में कोई परेशानी नहीं है, राहुल गांधी के साथ कुछ लोग देश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए फिर से ये लोग एसआईआर का मुद्दा उठा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से बाबरी मस्जिद की स्थापना के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हुमायूं कबीर को लगाया है, वह सही नहीं है। इससे पता चलता है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि इनका एक ही मकसद है कि पश्चिम बंगाल से हिंदुओं को हटा देना है। लेकिन, हिंदुओं को अब एक साथ आकर अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और ममता सरकार को ही हटा देना चाहिए। वो दिन दूर नहीं है, जब ममता बनर्जी को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने इन लोगों को नकार दिया है। अब ये लोग कुछ नहीं कर सकते हैं। बिहार की जनता ने उस सरकार का चुनाव किया है, जिससे बिहार का विकास होने वाला है।
उन्होंने कहा कि भारत में जितने खुशी से मुस्लिम भाई रह रहे हैं, अगर देखा जाए तो किसी भी देश में इतनी खुशी से नहीं रह रहे हैं। किसी को इतनी छूट भी नहीं दी गई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


