इंडिगो संकट: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू किया विशेष काउंटर

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 7 दिसंबर (khabarwala24)। इंडिगो की सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने से हवाई यात्रियों को हो रही भारी परेशानी के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ी पहल की है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने विशेष हेल्पडेस्क काउंटर बनाया है, जहां फंसे यात्रियों को विशेष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 7 दिसंबर (khabarwala24)। इंडिगो की सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने से हवाई यात्रियों को हो रही भारी परेशानी के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ी पहल की है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने विशेष हेल्पडेस्क काउंटर बनाया है, जहां फंसे यात्रियों को विशेष और नियमित ट्रेनों की उपलब्धता और सीटों की जानकारी दी जा रही है।

वेस्टर्न रेलवे के एक कर्मचारी संजय रावल ने khabarwala24 को बताया कि फ्लाइट कैंसिल होने को देखते हुए आईआरसीटीसी और अहमदाबाद रेलवे डिवीजन ने मिलकर एक अभियान चलाया है। इसमें यात्रियों को उपलब्ध स्पेशल और रेगुलर ट्रेनों और उनमें सीटों की जानकारी दी जा रही है।

- Advertisement -

हालांकि, इंडिगो की सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने से देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों की लाइनें लगी हैं। रविवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जो फ्लाइट्स में भारी देरी और कैंसलेशन के कारण परेशानी का सामना कर रहे थे।

इसी तरह मुंबई में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एक युवती ने कहा, “हमने पोर्ट ब्लेयर से ट्रैवल किया। मैंने और मेरे माता-पिता ने अपनी फ्लाइट बुक की थी, लेकिन जब हम हैदराबाद पहुंचे, तो हमें बताया गया कि एक घंटे का लेओवर है, जो बढ़कर 6 घंटे हो गया। आखिर में हमने 12-13 घंटे ट्रैवल किया, और कोई खाना नहीं दिया गया।”

युवती ने आगे बताया कि माता-पिता दोनों सीनियर सिटीजन हैं, जिनकी उम्र 70 और 65 साल है, उनकी कानपुर के लिए फ्लाइट थी। हमें सुबह एक टेक्स्ट मैसेज मिला जिसमें बताया गया कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

- Advertisement -

एक यात्री ने कहा, “मुझे पुणे जाना था, लेकिन मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई। क्योंकि पुणे के लिए कोई फ्लाइट नहीं थी, इसलिए मुझे मुंबई आना पड़ा और अब मुझे यहां से पुणे जाना है।”

उन्होंने बताया कि शनिवार को चेन्नई से सुबह 8:40 बजे फ्लाइट थी, लेकिन उन्हें शाम 6:30 बजे के बाद ही कैंसलेशन का मैसेज मिला। दोबारा बुकिंग करने की कोशिश की, तो पुणे के लिए कोई फ्लाइट अवेलेबल नहीं थी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News