नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा एससी/एसटी एक्ट और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर दिए गए बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने khabarwala24 से कहा, “मुझे नहीं पता रामभद्राचार्य कौन हैं। ऐसे लोग (अंधे, बहरे और गूंगे) केवल अंबेडकर के विचारों से ही ठीक हो सकते हैं।”
पप्पू यादव ने आगे कहा, “मैं शंकराचार्य से अनुरोध करना चाहता हूं कि सभी शंकराचार्य दलित, एससी और एसटी को अपने बीच शामिल करें और हम तुरंत आरक्षण समाप्त कर देंगे।”
बता दें कि चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, “एससी/एसटी एक्ट को खत्म कर देना चाहिए। वेदों में अवर्ण या सवर्ण का कोई उल्लेख नहीं है। मैं कहूंगा कि जाति आधारित आरक्षण नहीं होना चाहिए।”
रामभद्राचार्य द्वारा सोनिया गांधी पर दिए बयानों को लेकर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी इस देश की बहू हैं, इस देश की मां हैं। महिलाओं का अपमान करना उनकी संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे लोगों को यमुना के गंदे पानी में डुबो देना चाहिए।”
दरअसल, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह (सोनिया गांधी) भारतीय नहीं हैं।
इसके अलावा, पप्पू यादव ने बिहार की नवगठित सरकार की कैबिनेट पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “पटना में सोमवार को ही तीन हत्याएं हुईं। अगर गृह मंत्री अच्छा काम करते हैं, तो मैं उनका धन्यवाद करूंगा। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम रचनात्मक आलोचना जारी रखेंगे। लेकिन जो अपराधी और माफिया नेटवर्क पिछले 20 वर्षों से कैबिनेट में बैठा है, उसे खत्म किया जाना चाहिए।”
इन बयानों के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिक्रिया दी है और आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


