गयाजी, 14 सितंबर (khabarwala24)। बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो हम अकेले 50 से 100 सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी पहले से हारे हुए हैं, इसीलिए 243 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए बोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बात नहीं बन पा रही है।
मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी छोटी-मोटी पार्टी नहीं है 10 वर्ष पार्टी के हो गए हैं, और हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी हो। इसके लिए दो क्राइटेरिया होते हैं, एक विधानसभा में 60 प्रतिशत सीट जीतकर जाना होता है।
उन्होंने कहा कि 15 से 20 सीटें होती हैं, तब ना 8 सीटें जीतकर जाएंगे। फिर 6 प्रतिशत वोट पोल टोटल होना चाहिए, तो उसे हिसाब से हमारे घर में विधानसभा में 10 से 15 हजार वोट हैं। यदि एनडीए गठबंधन की ओर से 16 से 20 सीटें मुझे नहीं दी गईं, तब फिर हम अकेले 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और उसे हिसाब से 6 प्रतिशत कुल मतदान मिल जाएगा जिससे पार्टी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन जाएगी।
मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘हम चट्टान की तरह एनडीए के साथ खड़े हैं, एनडीए हमारी बात जरूर मानेगी, हम जल्द ही उनसे बात करेंगे। हम एनडीए में बात करेंगे कि राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने के लिए विधानसभा में 8 सीट जीतकर जाने के लिए सीट मिलनी चाहिए।’
उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच जो होता है, वह सेंसिटिव मैच होता है। खेल आपसी भाईचारा और मित्रता की पहचान है। खेल में राजनीति करना और आपसी मतभेद करना मेरे विचार से ऐसा नहीं होना चाहिए। मैच आपस में खेलना चाहिए। खेल अनुशासन और भाईचारा सिखाता है इस पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


