लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे वे पर तेज रफ्तार कार ने 6 श्रमिकों को रौंदा, 4 की मौत

उन्नाव, 27 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पास […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

उन्नाव, 27 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पास माइलस्टोन 258 किलोमीटर पर हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवेवे के किनारे मेंटेनेंस कार्य कर रहे यूपीडा के छह श्रमिकों को रौंदते हुए दूसरी लेन पर जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरियाणा नंबर (एचआर 51 सीसी 2380) की कार लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार और अचानक टायर फटने के कारण कार डिवाइडर से टकराई और सीधा श्रमिकों की ओर बढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोग फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर एक्सप्रेसवे वे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की। इस वजह से लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाला मार्ग लगभग दो घंटे तक पूरी तरह जमा रहा।

स्थिति को संभालने के लिए सीओ बांगरमऊ और सीओ हसनगंज सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसपी जेपी सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह और एएसपी प्रेमचंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भीड़ को शांत कराने और जाम खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों को प्रशासनिक मदद और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।

- Advertisement -

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News