हीरा ग्रुप फ्रॉड केस : ईडी ने नोहेरा शेख की 19.64 करोड़ की संपत्ति नीलाम की

हैदराबाद, 21 नवंबर (khabarwala24)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा ग्रुप की मालकिन नोहेरा शेख के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ईडी के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने नोहेरा शेख की कुर्क की हुई एक अचल संपत्ति को 19.64 करोड़ रुपए में सफलतापूर्वक नीलाम कर दिया।इस संपत्ति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हैदराबाद, 21 नवंबर (khabarwala24)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा ग्रुप की मालकिन नोहेरा शेख के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ईडी के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने नोहेरा शेख की कुर्क की हुई एक अचल संपत्ति को 19.64 करोड़ रुपए में सफलतापूर्वक नीलाम कर दिया।

इस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को खरीदार के नाम पर उप-पंजीयक कार्यालय में पूरा हो गया।

- Advertisement -

यह संपत्ति ईडी ने 16 अगस्त 2019 को अनंतिम कुर्की आदेश के तहत जब्त की थी। नोहेरा शेख पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम पर आम लोगों से करीब 5,978 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा की। लोगों से लुभावने वादे किए गए थे कि हर साल 36 प्रतिशत से भी ज्यादा का मुनाफा मिलेगा, लेकिन न तो ब्याज दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। इससे हजारों परिवार बुरी तरह ठगे गए।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों की पुलिस ने नोहेरा शेख और साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी के दर्जनों मामले दर्ज किए। इन्हीं एफआईआर के आधार पर ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002, के तहत जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि ठगी से आए काले धन को नोहेरा शेख ने अपने नाम, अपनी कंपनियों के नाम और रिश्तेदारों के नाम पर कई महंगी संपत्तियां खरीदने में लगाया। अब तक ईडी ने इस मामले में लगभग 428 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं और हैदराबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत के साथ-साथ अतिरिक्त शिकायत भी दाखिल की जा चुकी है।

- Advertisement -

पीड़ितों को जल्द राहत देने के मकसद से ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया था कि कुर्क संपत्तियों की नीलामी कर उस रकम को ठगे गए निवेशकों में बांटा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी। इसके बाद ईडी ने सरकारी कंपनी एमएसटीसी के प्लेटफॉर्म पर इन संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की। अभी तक नीलामी से 25 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं, जबकि सफल बोली लगाने वालों से जल्द ही 68.63 करोड़ रुपए और जमा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अब तक की नीलामी से 93.63 करोड़ रुपए की राशि आने का अनुमान है। कई और कुर्क संपत्तियां जल्द नीलाम की जाएंगी, जिससे यह रकम और बढ़ेगी।

ईडी ने साफ कहा है कि नीलामी से आने वाली पूरी रकम हीरा ग्रुप के फ्रॉड में ठगे गए हजारों निवेशकों को लौटाई जाएगी। शुक्रवार को 19.64 करोड़ रुपए की संपत्ति का रजिस्ट्रेशन पूरा होने के साथ ही यह प्रक्रिया और तेज हो गई है। पीड़ितों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। कई सालों से अपनी जमा पूंजी वापस पाने की आस लगाए लोग अब उम्मीद कर सकते हैं कि उनकी गाढ़ी कमाई जल्द उनके पास लौट आएगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News