हरिद्वार में गंगा स्नान करने पहुंची खुशबू पाटनी, माथे पर चंदन लगाकर किया भगवान शिव का ध्यान

नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय सेना का हिस्सा रहीं खुशबू पाटनी सोशल मीडिया का बड़ा चेहरा हैं। वे भले ही अपनी बहन दिशा पाटनी की तरह मीडिया की चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन सामाजिक कार्य कर लोगों की मदद करने में सबसे आगे हैं।अब खुशबू को हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद वहां के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय सेना का हिस्सा रहीं खुशबू पाटनी सोशल मीडिया का बड़ा चेहरा हैं। वे भले ही अपनी बहन दिशा पाटनी की तरह मीडिया की चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन सामाजिक कार्य कर लोगों की मदद करने में सबसे आगे हैं।

अब खुशबू को हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद वहां के लोकल बाजार का आनंद लेते हुए देखा गया।

- Advertisement -

खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में वे खुद अपने आस-पास के बाजार का एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं। वीडियो में वे कहती हैं कि हम हरिद्वार आए हुए हैं, वैसे तो हम यहां सिर्फ जल लेने आए थे। तभी उनकी नजर वहां खड़े चश्मे वाले पर पड़ती है। खुशबू चश्मे की दुकान पर कई चश्मे ट्राई करती हैं और उन्हें फाइनली एक चश्मा पसंद भी आ जाता है। जिसके बाद वे एक छोटी बच्ची के साथ दिखती हैं, जो उनके माथे पर चंदन लगाकर त्रिपुंड बनाती हैं, और प्यार से बच्ची को गले भी लगाती हैं।

वीडियो में खुशबू हरिद्वार के सुंदर नजारे दिखाती हैं और मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन भी कराती हैं। उन्हें हरिद्वार का माहौल काफी अच्छा लगा है क्योंकि वे खुद को आध्यात्म के करीब पा रही हैं। इससे पहले उन्होंने गंगा स्नान की फोटोज भी पोस्ट की थी।

बता दें कि खुशबू सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस जर्नी और लोगों की मदद करने के लिए जानी जाती है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बरेली में अपने घर के पास से एक साल की बच्ची को रेस्क्यू किया था। उन्होंने बच्ची को बचाया, उसकी देखभाल की, और पुलिस को मामले की सूचना देने के बाद, बच्ची के माता-पिता को भी पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला था। उनके इस काम के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत सराहा गया था। हालांकि, प्रेमानंद महाराज को लेकर दिए एक कथित बयान की वजह से वे विवादों में भी घिर गई थीं।

- Advertisement -

खुशबू ने साफ कर दिया था कि उनका बयान अनिरुद्धाचार्य महाराज को लेकर था, जो महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। इनके बयान को प्रेमानंद महाराज के साथ न जोड़ा जाए। दरअसल सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज और खुशबू की वीडियो को साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा था।

–khabarwala24

पीएस

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News