Hapur News कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(कमल सैफी): जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के लिए अति महत्वपूर्ण है।1942 में गांधीजी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारतीय जनता से करो या मरो का आह्वान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(कमल सैफी): जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के लिए अति महत्वपूर्ण है।1942 में गांधीजी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारतीय जनता से करो या मरो का आह्वान किया था, जो हमारी आजादी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 1942 को थी, जिसमें हम सबने ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी लेकर रहेंगे।ऐसे में यह पर्व हम सभी भारतीयों के लिए गौरवपूर्ण दिवस है।

जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि 09 अगस्त 1942 के दिन महात्मा गांधी ने “भारत छोड़ो आंदोलन” की शुरुआत की थी। जो देखते ही देखते पूरे देश में फैल गया। हर गांव से लेकर हर शहर तक बड़ी बड़ी रैलियां निकलने लगीं। इसने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। इसका तत्‍कालीन ब्रिटिश सरकार पर बहुत ज्‍यादा असर हुआ। गांधी जी समेत सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया लेकिन इसके बाद भी इस आंदोलन को खत्म करने में पूरी ब्रिटिश सरकार को एक साल से ज्‍यादा का समय लग गया।

Hapur news कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल जी ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था। यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विश्वविख्यात काकोरी काण्ड के ठीक सत्रह साल बाद 8 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था। आजादी की इस लड़ाई में हजारों लोग शहीद हुए, और इस तरह के लम्बी लड़ाई लड़कर 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ट के जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट ने किया।

इन्होंने किए विचार व्यक्त

कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. शोएब, पूर्व पीसीसी सतीश शर्मा, पिलखुवा नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता और यशपाल सिंह ढिलोर ने भी अपने विचार रखे।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में नरेश भाटी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, कुसुमलता,जस्सा सिंह, इंद्राज बांगा,देवेंद्र जाटव, जलज तेवतिया, मोहम्मद कादिर, राकेश मोहन शर्मा,भरतलाल शर्मा, अनमोल शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Hapur news कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस Hapur news कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस Hapur news कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस Hapur news कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस Hapur news कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News