जोधपुर, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, जोधपुर में चल रहे भव्य मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित ‘महिला दिवस’ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह दिवस, मातृशक्ति के सम्मान और योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भावपूर्ण प्रयास बना।
इस आयोजन का शुभारंभ युवती मंडल द्वारा मंगलमय धुन और प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात भव्य पालकी प्रवेश एवं दीप प्रज्वलन समारोह ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया।
इस विशेष आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक प्रवचन, वीडियो प्रदर्शन और विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधनों के माध्यम से समाज में महिला शक्ति के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर बीएपीएस जोधपुर महिला मंडल की ओर से दुर्गाबेन सोलंकी ने ‘मंदिर की महिमा’ विषय पर प्रेरक प्रवचन प्रदान किया।
अपने प्रवचन में उन्होंने संप्रदाय में महिला प्रवृत्ति की महत्वपूर्ण भूमिका, बाल शिक्षा और पारिवारिक एकता में मंदिर की केंद्रीय भूमिका पर भी सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
यह महिला दिवस न केवल समाज में स्त्री शक्ति के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को नमन करने का अवसर बना, बल्कि इसने उपस्थित सभी महिलाओं को धर्म, सेवा और मूल्यनिष्ठ जीवन के प्रति और भी दृढ़ प्रेरणा प्रदान की।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


