‘हत्यारों और नक्सलियों का महिमामंडन घिनौना अपराध’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर बोले भाजपा नेता तरुण चुघ

नई दिल्ली, 24 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिल्ली में ‘इंडिया गेट’ के पास विरोध प्रदर्शन पर कहा कि आंदोलन करना संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन निर्दोषों की हत्या करने वाले हत्यारों और नक्सलियों का महिमामंडन करना घिनौना अपराध है।भाजपा नेता तरुण चुघ ने khabarwala24 से बातचीत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 24 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दिल्ली में ‘इंडिया गेट’ के पास विरोध प्रदर्शन पर कहा कि आंदोलन करना संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन निर्दोषों की हत्या करने वाले हत्यारों और नक्सलियों का महिमामंडन करना घिनौना अपराध है।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने khabarwala24 से बातचीत में कहा, “अर्बन नक्सल और वामपंथी, भारत विरोधी विदेशी टूलकिट के माध्यम से देश में नफरत फैलाने की साजिश रच रहे हैं।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सली, माओवादी और आतंकवादी कहीं भी छिप जाएं, उनकी हिंसक विचारधारा का सफाया तय है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “नक्सलियों के पास सिर्फ दो विकल्प हैं। वे हथियार त्यागकर मुख्य विचारधारा में लौटकर आएं या सुरक्षाबलों की गोलियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। किसी भी हत्यारे, नक्सली और आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा।”

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के ‘बाबरी मस्जिद’ के ऐलान पर भाजपा नेता ने कहा, “देश की जनता ऐसी संरचनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। विदेशी हमलावर, हत्यारा और भारत की संस्कृति का नाश का सपना लेकर धार्मिक स्थलों को तबाह करने वाले बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का विचार भारत के करोड़ों नागरिकों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।”

उन्होंने कहा कि यह विचार जिहादी मानसिकता से ग्रस्त है। टीएमसी के नेता तुष्टिकरण की राजनीति और वोटबैंक को खुश करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर भी तरुण चुघ ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर बात करने की बजाय और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर चलने की बजाय अखिलेश यादव अपनी हताशा, निराशा और कुंठित मानसिकता से ग्रस्त होकर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं।”

तरुण चुघ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 साल में भारत की उपस्थिति विश्व के मंच और हर मोर्चे पर मजबूती से रखी है। भारत को एक शक्ति के रूप में उभारा है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति है। यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली आर्थिक शक्ति बन गया है। आज भारत हथियार खरीदने वाला नहीं, हथियार बेचने वाला देश बना है। भारत विश्व से भीख मांगने वाला देश नहीं, पूरे विश्व में मानवता के साथ खड़ा रहने वाला राष्ट्र है।”

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जैसे नेता पीएम मोदी के लिए गलत शब्द बोल रहे हैं, लेकिन सभी का हाल वही होगा, जिस तरह बिहार की जनता ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का किया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News