दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद में सोमवार को ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाली चर्चा से पहले विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वंदे मातरम का सम्मान नहीं करते। वे इसके बजाय बाबरी मस्जिद को मानते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए हैं। बंगाल की धरती से ही आजादी का यह गीत आया था और यह भारत की विरासत है। इस पर संसद में चर्चा जरूरी है।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर भारतीय लोकतंत्र के इस भव्य मंदिर में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा नहीं होगी, तो कहां होगी? कुछ लोग तो ‘वंदे मातरम’ का सम्मान भी नहीं करते, बल्कि वे इसके बजाय बाबरी मस्जिद को मानते हैं।”
पश्चिम बंगाल के बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर की तरफ से ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखे जाने के बाद गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह नींव हुमायूं कबीर ने नहीं रखी है, बल्कि ममता बनर्जी ने रखवाई है। अब वह नौटंकी कर रही है और अपने नेताओं व सांसदों से इसके खिलाफ बयान दिलवा रही हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ के निर्माण को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक ‘हिडेन एजेंडा’ बताया। उन्होंने कहा, “यह नींव सोची-समझी रणनीति के तहत डाली गई है। इसका विरोध सिर्फ बंगाल में नहीं होगा, बल्कि ममता बनर्जी को भी इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।”
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भी ‘बाबरी मस्जिद’ विवाद को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘क्रूरता की प्रतीक’ बताते हुए तरुण चुघ ने कहा, “उन्हें बताना चाहिए कि उनके नेतृत्व में बंगाल में सस्पेंड टीएमसी विधायक ‘बाबर’ के नाम पर मस्जिदें कैसे बना रहे हैं। देश ‘परशुराम’ की विचारधारा पर चलेगा, न कि विदेशी हमलावरों और लुटेरों के रास्ते पर। ममता बनर्जी बंगाल को खतरे में डाल रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता इसका करारा जवाब देगी।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


